Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नहर में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, जांच में सामने आया कि शराब के नशे में हुआ हादसा।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता

महराजगंज

कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर पंडित में बुधवार दोपहर नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अमरजीत पुत्र बैजनाथ, निवासी घोसीपुरवा, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की ससुराल ग्राम रायपुर पंडित में है। मृतक की पत्नी सोनी हरिजन ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी था और शराब पीने के बाद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर वह करीब एक माह पहले गोरखपुर स्थित ससुराल से अपने मायके रायपुर पंडित चली आई थी। पत्नी के मुताबिक, 18 अगस्त की रात करीब आठ बजे अमरजीत शराब के नशे में उसके मायके पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। परिवार और गांव के लोगों के समझाने के बाद वह वहां से चला गया था। इसके बाद 19 अगस्त को गांव के बाहर नहर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है। वहीं, शव मिलने से कुछ समय पहले नहर पुलिया पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल मिली थी, जिसे पुरंदरपुर पुलिस अपने कब्जे में लेकर गई थी। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल मृतक अमरजीत की ही पाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!