नौगढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस, 80 प्रार्थना पत्रों में 6 का मौके पर निस्तारण।

संवाददाता: बलवंत यादव
चंदौली
चंदौली जनपद के नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने की। समाधान दिवस में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा विद्युत विभाग, पुलिस विभाग , जंगल विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। उप जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े
कार्यक्रम में तहसीलदार राहुल सिंह, विकासखंडअधिकारी राकेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार, नौगढ़ थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव जयमोहनी रेंज से वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, मझगाई रेंज से वन दरोगा शुभम कुमार गोंड,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।




