Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
Uncategorized

नई दिल्ली में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

संवाददाता: रिज़वान खान 

कोटा / नई दिल्ली 

नई दिल्ली स्थित “ली मेरिडियन दिल्ली” में सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य एवं गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में देशभर से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोटा जिला चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, महामंत्री गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष नत्थूलाल जैन, उपमहामंत्री प्रेमचन्द मंगल सहित सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा शुभकामनाएं प्रदान कीं।

कोटा भाजपा के पूर्व महामंत्री जगदीश जिंदल ने बताया कि अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री ओम बिरला ने कहा कि “महाराजा अग्रसेन जी का ‘एक ईंट-एक रुपया’ का सिद्धांत सामाजिक समरसता, सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का अद्वितीय उदाहरण है। अग्रवाल समाज को इसी भावना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार एवं सेवा के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए।”

कोटा जिला महामंत्री रमेश चन्द्र गोयल ने बताया कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओं एवं व्यवसायियों को संगठन से जोड़कर शिक्षा प्रोत्साहन, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सामूहिक विवाह सम्मेलन तथा स्टार्टअप सहायता केंद्र जैसे सेवा प्रकल्पों को नई गति प्रदान की जाएगी।

इस गरिमामयी समारोह में देशभर से आए अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों के साथ कोटा जिला से जगदीश जिंदल, रामगोपाल अग्रवाल, रमेश चंद्र गोयल, हेमराज जिंदल सहित अनेक गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित रहे। कोटा प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता को विशेष सम्मान एवं सराहना प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!