यूपी

दीपावली अवकाश से पूर्व त्रिपदा पब्लिक स्कूल में दीप निर्माण एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

संवाददाता: आशीष सिंह 

बड़ागांव ,वाराणसी

गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में दीपावली अवकाश से पूर्व विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीप निर्माण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न सदनों के बीच हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए मिट्टी के दीयों को आकर्षक ढंग से सजाया तथा विभिन्न रंगों एवं डिजाइनों से सुंदर और मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं।

दीप निर्माण प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने प्रथम, कलाम सदन ने द्वितीय तथा स्वामी विवेकानंद एवं राधाकृष्णन सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन प्रथम, राधाकृष्णन सदन द्वितीय, कलाम सदन तृतीय एवं स्वामी विवेकानंद सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।

विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती प्रमिला देवी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री कन्हैया लाल पटेल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक पाण्डेय, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!