यूपी
मड़ियाहूँ को मिलेगी आधुनिक बस अड्डे की सौगात, ₹13.71 करोड़ स्वीकृत।

संवाददाता: आशीष सिंह
मड़ियाहूँ, जौनपुर।
मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक बस अड्डे के निर्माण हेतु 13 करोड़ 71 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक डॉ. आर.के. पटेल के प्रयासों से प्रस्तावित बस अड्डे में आधुनिक बस प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग, व्यावसायिक परिसर और दिव्यांगजनों के लिए सुगम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस परियोजना से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है, जिससे मड़ियाहूँ के विकास को नई गति मिलेगी।




