यूपी

जनसभा की सफलता को लेकर डॉ. सुनील पटेल ने घाटमपुर में किया घर-घर संपर्क।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रोहनिया/वाराणसी

वडनगर से काशी सेवा यात्रा के समापन अवसर पर 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान, रोहनिया में आयोजित भाजपा की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने ग्रामसभा घाटमपुर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

विधायक ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर क्षेत्रवासियों को जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के शामिल होने की बात कही गई है।

इस दौरान डॉ. सुनील पटेल ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर जनसभा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!