Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पत्रकार से मारपीट जाति सूचक गाली देने का आरोप, फूलपुर थाने में कार्रवाई की मांग।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी 

फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतरा गांव के पास एक पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने और गले से सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार शेषमणि गौतम पुत्र स्व. शोभनाथ ग्राम नेवढ़िया(पिपरिया )जौनपुर निवासी ने फूलपुर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 1 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:25 बजे की है। आरोप है कि बहुतरा गांव के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर मारुति स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP65 EY 8068 से आए दो लोगों ने मोटरसाइकिल रोककर पत्रकार से पूछा कि तुम कहां के हो और तुम्हारी जाति क्या है जैसे ही पीड़ित ने अपनी जाति को बताया तो अपनी जाति को बताया तो वैसे ही जाति सूचक गाली देकर मारना पीटना शुरू कर दिया । पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका चश्मा टूटकर गिर गया तथा गले में पहनी करीब 10 ग्राम की सोने की चेन भी गायब हो गई।

पत्रकार के मुताबिक, घटना के समय उनके साथ मोटरसाइकिल पर सुरेश कुमार भारती समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी कार से बहुतरा गांव की ओर भाग निकले। वही जब क्षेत्रीय लोगों से पीड़ित ने पूछा कि यह लोग कहां के हैं आप लोग पहचानते हैं तो वहीं कुछ महिलाएं और कुछ पुरुष थे जिन्होंने आरोपी का पहचान बताया कि यह लोग क्षेत्रीय ही है आरोपी का नाम करन उर्फ बजरंगी पुत्र रविशंकर सिंह बताया वहां के लोगों का कहना है कि यह लोग शुरू से बहुत ही मनबढ़ किस्म के है।

पीड़ित ने बताया कि घटना से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले बसनी तिराहे पर उन्होंने कार सवार से वाहन धीरे चलाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने का आरोप लगाया गया है। मामले की सूचना डायल 112 पर भी दिए जाने की बात प्रार्थना पत्र में कही गई है।

पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है जिसमें आज तहरीर देने के बाद दूसरा दिन है लेकिन अभी तक पुलिस जिला हवेली कर रही है क्योंकि सूत्रों द्वारा पता चला है यह लोग कुछ क्षेत्रीय नेताओं से संबंधित है इसलिए अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई पुलिस ने नहीं किया है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!