Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सेवा संकल्प अभियान बड़ागांव में बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया लाभार्थियों को सामग्री का वितरण।

संवाददाता: आशीष सिंह 

बड़ागांव/वाराणसी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से विकास खंड बड़ागांव परिसर में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह रहे।

द्विप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ कर अपने संबोधन में पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, राशन कार्ड प्रमाण पत्र तथा किसानों को बीज वितरित किए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने विकास खंड बड़ागांव परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी एवं विकासपरक योजनाओं से संबंधित लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

 

इस बहुउद्देशीय सेवा शिविर का उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना तथा आमजन को सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं से जोड़ना रहा।

साथ में उपस्थित उप जिलाधिकारी पिण्डरा कुंदन राज कपूर सिंह,खंड विकास अधिकारी बड़ा गांव क्षमा शंकर पांडेय,पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़ागांव सत्येंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह,जिला मंत्री अजय पटेल,अरबिंद मिश्रा,मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह,अशोक गौतम, सुनील दत्त वर्मा, सुनील सिंह, संजय पांडेय सहित ग्रामीण व अन्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!