Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

विकास कार्यों से बढ़ी मंदिर परिसर की सुविधाएं, छत्रबली सिंह के प्रयासों की ग्रामीणों ने की सराहना।

संवाददाता: अभिषेक 

शहाबगंज

क्षेत्र के अमाव गांव में शंकर जी मंदिर एवं काली मंदिर परिसर में करीब 13 लाख रुपये की लागत से कराए गए सीसी निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विकास कार्यों के पूरा होने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों का विकास समाज की सामूहिक आवश्यकता है। मंदिर परिसर में कराए गए निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगा विकास में जो भी जनहित के कार्य सामने आएंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर परिसर में लंबे समय से बेहतर सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही थी। करीब 13 लाख रुपये की लागत से कराए गए कार्यों से परिसर का स्वरूप बेहतर हुआ है और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान श्याम जी सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, राजेश उर्फ मुन्नू सिंह, बनारसी सिंह, कुलदीप सिंह, बाबिल सिंह, प्रद्युम्न सिंह पीयूष सिंह प्रधान यदुनाथ सिंह, आनंद मौर्य , पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, सुनील सिंह चौहान, युगांधर सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, अनुराग शर्मा, मिथिलेश कुमार, राजन सिंह, संजय चौहान, मंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!