Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

विधायक द्वय ने किया आंगन का उत्सव व किट वितरण का शुभारंभ।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा/वाराणसी 

स्थानीय ब्लॉक परिसर में रविवार सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आंगन का उत्सव व किसानों को दिए जाने वाले निःशुल्क मिनी बीज किट वितरण का शुभारंभ किया।

इस दौरान पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह व अजगरा विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लिया ।कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित गतिविधियों एवं विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।

वही प्रदेश सरकार द्वारा दलहन तिलहन फसलों के क्षेत्रफल को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से चना मटर सरसो के बीज मिनीकीट का निशुल्क वितरण किया गया। ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों के बीज मिनिकिट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। पिंडरा विधायक ने किसानों से फसल की ससमय बुआई करने तथा सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम पिंडरा कुदनराज कपूर,

सीडीपीओ आशीष कुमार वर्मा,बीडीओ प्रतिभा , मुख्य सेविका शीला यादव, प्रियंका कुमारी, पूजा कुशवाहा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी, अशोक यादव ,एडीओ एजी साहब सिंह यादव सहित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!