Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

स्क्रैप टू आर्ट: ई-वेस्ट एवं अनुपयोगी सामग्री से डी.ए.वी. एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने दिखाई अनूठी रचनात्मकता।

संवाददाता: विनोद गुप्ता

भटगांव /छत्तीसगढ़

भारत सरकार के ‘विशेष अभियान 6.0’ (Special Campaign 6.0) के अंतर्गत एसईसीएल (SECL) भटगांव क्षेत्र द्वारा “Scrap to Art” थीम पर एक विशेष रचनात्मक गतिविधि का आयोजन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। इस दौरान दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ई-वेस्ट, अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक घटकों, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक एवं अन्य स्क्रैप सामग्रियों का उपयोग कर कई आकर्षक, उपयोगी मॉडल एवं कलाकृतियां तैयार कीं।

गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अनुपयोगी एवं बेकार मानी जाने वाली सामग्री को कलात्मक रूप देते हुए अपनी कल्पनाशीलता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल्स में उनकी कड़ी मेहनत और पर्यावरण-अनुकूल सोच स्पष्ट रूप से झलकी।

कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के अधिकारियों एवं प्रबंधन प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की जा रही कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली, उपयोग में लाई गई सामग्रियों तथा उनके पीछे के नवाचार विचारों की विस्तृत जानकारी ली और उनकी सराहना की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना रहा कि वेस्ट एवं स्क्रैप सामग्री को भी रचनात्मक सोच के साथ पुन: उपयोगी और सुंदर कलाकृतियों में बदला जा सकता है। इस पहल से छात्र-छात्राओं में ई-वेस्ट प्रबंधन, अपशिष्ट का पुनः उपयोग (Reuse) तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी जागरूकता पैदा हुई।

यह गतिविधि भारत सरकार के विशेष अभियान 6.0 के मुख्य संदेशों—प्रभावी संग्रहण (Effective Collection), प्रभावी पृथक्करण (Effective Segregation) एवं प्रभावी निष्पादन (Effective Disposal)—को विद्यार्थियों तक रचनात्मक और व्यावहारिक माध्यम से पहुँचाने की दिशा में एक अत्यंत सार्थक एवं सफल पहल साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!