Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

हमे अपने समाज के नेताओं से सचेत रहने की जरूरत– राजेश कुशवाहा । पीडीए जन संवाद में की अपील।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा/वाराणसी 

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहाकि पीडीए समाज इस बार अपने हक और अधिकार के लिए संगठित है। कार्यकर्ता उनके बीच जाए और सपा के नीतियों को बताये।

उक्त बातें पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधानसभा पिंडरा के राजपुर कोर्रा चौराहे (पटेल मंडी) में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहाकि हम सब गांव-गांव जाकर पीडीए के लोगों को एकजुट करें जिससे आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद जातिगत जनगणना करके जिसकी जितनी भागीदारी, उसको उतनी हिस्सेदारी तय की जाएगी। कार्यकर्ताओ को सचेत रहने की अपील करते हुए कहाकि हमें और आपको, अपने समाज के उन नेताओं से सावधान रहना होगा जो हमें आपको भ्रमित करके वोट ले लेते हैं लेकिन फिर हमारे अधिकारों की बात आती है तो भूल जाते हैं। जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने कहाकि चुनाव नजदीक है, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करके चुनाव की तैयारी में जुट जाएं । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता हजारी मौर्य व संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव और अवधेश पटेल ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वंशलाल पटेल, राजेंद्र पटेल, देवी मौर्य, भैया लाल मौर्य, शिवसागर मौर्य, रमापति राजभर, शिव प्रसाद पाल, विकास प्रजापति, राजू बनवासी, मनीष यादव, कुसुम प्रजापति, मालती पटेल सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!