यूपी
महराजगंज फरेंदा ग्राम कम्हारिया खुर्द चौराहे पर एक चाय की दुकान पर 3 दिन से लावारिस पड़ी मिली मोटरसाइकिल।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के कम्हारिया खुर्द चौराहे पर एक चाय की दुकान पर 3 दिन से मोटरसाइकिल स्प्लेंडर खड़ी करके एक अजनबी लड़का जो शक्ल और बात करने के तरीके से नेपाली लग रहा था। उसी के द्वारा तीन दिन पहले मोटरसाइकिल खड़ा किया गया था। उसके बाद फिर दोबारा वापस नहीं आया।
जब 3 दिन बीत जाने के बाद भी लड़का गाड़ी लेने नहीं आया तो दुकानदार कैलाश गुप्ता ने 112 नंबर फोन करके सूचना पुलिस विभाग को दिया।
आज तकरीबन 5:00 बजे थाना फरेंदा प्रशासन द्वारा गाड़ी को अपने कब्ज़े में लेकर थाने में भेजवा दिया गया।




