पुआरी कला में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, धूमधाम से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा।

संवाददाता: रंजीत वर्मा
वाराणसी
हरहुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पुआरी कला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार एवं गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रतिमा स्थापित होने के बाद लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर डॉ. भारत, अजय, विजय, आशीष, दीपक, रिंकू, करण, करण, नागेंद्र, पवन, सचिन, सनी, राहुल, अशोक, रामश्रय, राधेश्याम, दीपक, बृजेश, आलोक और अभिषेक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि भगवान गणेश जी विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजे जाते हैं। सभी ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक गणपति की आराधना की। पूरे आयोजन के दौरान पुआरी कला में उत्सव और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।




