Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रानी बाजार में गणेश पूजा पंडाल बनाते समय बवाल, दो युवकों पर मारपीट और सामान क्षतिग्रस्त करने का आरोप पुलिस की मौजूदगी में हुआ पंडाल निर्माण कार्य।

जिला क्राइम संवाददाता : रमेश कुमार शर्मा

वाराणसी।

रानी बाजार स्थित तालाब के पास गणेश पूजन उत्सव के लिए पंडाल बनाते समय दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा बवाल करने का मामला सामने आया है। आयोजन समिति के सदस्यों का आरोप है कि युवकों ने वाद विवाद और मारपीट की तथा पंडाल के लिए लाए गए सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में टिंकू मोदनवाल ने बताया कि गणेश जन्मोत्सव की तैयारी चल रही थी और पंडाल का सामान मौके पर रखा था। रविवार दोपहर बाजार के ही आसिफ और राजू ने पंडाल स्थल पर पहुंचकर विवाद किया और रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। मना करने पर दोनों ने आशु पांडेय और टिंकू के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। सूचना पर राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पूछताछ के लिए चौकी पर ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!