Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं चुनाव में 259 अधिवक्ता करेंगे मतदान।

मड़ियाहूं/जौनपुर

बतादे कि तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं की वर्ष 2026 की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन अधिकारी रामलखन पटेल (एडवोकेट) ने विभिन्न पदों के लिए प्राप्त वैध नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें हुबलाल सिंह पटेल, कंसराज यादव, कृष्ण कुमार सिंह, सूर्यमणि यादव और प्रदीप कुमार सिंह शामिल हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए साहबलाल यादव, ब्रजेशचन्द उपाध्याय और रमाकांत पाण्डेय के बीच मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष वरिष्ठ के दो पदों के लिए बृजराज चौरसिया, ब्रह्मदेव मिश्र और छोटेलाल यादव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष कनिष्ठ के दो पदों के लिए राजेश कुमार दुबे, बबलू यादव और चन्द्रप्रकाश यादव ने दावेदारी पेश की है।

महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशी

चुनाव में महामंत्री के एक पद को लेकर भी मुकाबला रोचक हो गया है। इस पद के लिए देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुरेन्द्रनाथ यादव, गुलाबचन्द दुबे, रामधारी यादव और विजय बहादुर यादव मैदान में हैं।

इसके अलावा संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए संजय कुमार यादव, बृजेश कुमार पाठक, अभयराज और अजय कुमार पाल प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए दशरथ पटेल और अभिषेक कुमार गुप्ता के बीच मुकाबला है। ऑडिटर के एक पद पर विनय कुमार यादव का नाम है।

सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के छह पदों के लिए सत्यदेव दुबे, शफीकुज्जमा सिद्दीकी, इरफान अहमद और वीरेन्द्र बहादुर के नाम शामिल हैं। वहीं सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के छह पदों के लिए मुकेश कुमार यादव, सचिन कुमार, रविन्द्र कुमार यादव, गियालुद्दीन, चन्द्रप्रकाश चौहान और आशीष कुमार मैदान में हैं।

विजय शंकर यादव ने वापस लिया नामांकन

नामांकन वापसी की प्रक्रिया के दौरान विजय शंकर यादव ने सदस्य कार्यकारिणी पद से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद चुनावी मुकाबले को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

11 सितंबर को मतदान, 259 अधिवक्ता डालेंगे वोट

निर्वाचन अधिकारी रामलखन पटेल ने बताया कि बार एसोसिएशन का मतदान 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल 259 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है और तहसील परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!