पानी वाली मोटर नल से अटैच थी करंट उतरने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत।

संवाददाता: मोहम्मद यासीन
शीशगढ़/बरेली
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया में बुधवार को दोपहर के समय बिजली के करंट लगने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई,मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया,बचाने उसकी पत्नी आई तो वह भी झुलस गई ।
मिली जानकारी के अनुसार शीशगढ़ के गांव गुलड़िया में बुधवार को दोपहर के समय गेंदनलाल उम्र लगभग (55)वर्षीय जो वह दोपहर के समय जंगल से काम करके घर आए थे और नल में लगी पानी की मोटर चलाकर हाथ पैर धुल रहे थे।अचानक मोटर में किसी तरह करंट उतर आया और उसकी चपेट में आकर उनको जोरदार करंट लग गया और वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़े पत्नी ने देखकर घर में शोर मचाया और उनकी ओर वह बचाने को तुरंत दौड़ पड़ी लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी इस दौरान उनकी पत्नी की झुलस गई इस दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम छा गया मृतक गेधनलाल के चार बेटे हैं जिसमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। मृतक खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था ।




