Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मड़ाव में 27.64 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क और सी.के. ड्रेन, विधायक ने किया शिलान्यास।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रोहनिया/ वाराणसी 

विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मड़ाव स्थित अशर्फी नगर कॉलोनी फेज-2 में 27.64 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इंटरलॉकिंग सड़क एवं सी.के. ड्रेन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह निर्माण प्रेमशिला चतुर्वेदी के मकान से सत्यदेव तिवारी के मकान तक 219.80 मीटर लंबाई में कराया जाएगा।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ जलनिकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अभिमन्यु सिंह, डॉ उमेश पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, अखिलेश, देवराज पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!