Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केराकत की नई कार्यकारिणी का गठन, पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा।

संवाददाता : मनीष पाठक

केराकत /जौनपुर

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केराकत की बैठक रविवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल, सिहौली चौराहा, केराकत में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दुबे आजाद,जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, प्रभारी धर्मेंद्र कुमार बिंद

नई कार्यकारिणी में तसील प्रभारी अमित यादव , संरक्षक रामशरण यादव , अध्यक्ष योगेंद्र यादव , उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव उपाध्यक्ष गुड़िया राज , महासचिव अजय कुमार दुबे , तहसील सचिव राजीव चौहान तहसील सचिव रामनारायण गौतम तहसील सचिव, राम रामफेयर शर्मा , मीडिया प्रभारी हरिकेश्वर शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रभात यादव, संगठन मंत्री राजेश यादव पुजारी

संगठन मंत्री मिथिलेश गुप्ता, विधिक सलाहकार मनीष पाठक बनाया गया। बैठक में , राम फेयर शर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर वातावरण बनाने के लिए संगठन मजबूती से कार्य करेगा। साथ ही पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाने पर भी सहमति बनी।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!