Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मड़ियाहूं में सुरभि गंगवार ने कार्यकर्ताओं के घर फहराया पार्टी का झंडा, जनसंपर्क अभियान को दी गति।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूं, जौनपुर

मड़ियाहूं विधायक की पत्नी सुरभि गंगवार ने औरेला सेक्टर के बूथ संख्या 17, 18, 19, 20, 21 एवं 22 का दौरा कर कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हर घर पार्टी का झंडा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर पार्टी का झंडा लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।

सुरभि गंगवार ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश की एनडीए गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर संपर्क कर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!