बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे विधायक डॉ. आर.के. पटेल।

संवाददाता: आशीष सिंह
मड़ियाहूँ /जौनपुर
मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के सरायविक्रम सेक्टर में विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने अपना दल (एस) के समर्पित बूथ अध्यक्षों के आवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने बूथ अध्यक्ष राज कुमार पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, विश्वनाथ धीवर, गौरी शंकर गौतम (गब्बर) एवं सुनील यादव से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर संवाद किया।
इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं और जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसेवा, विकास और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्रीय महासचिव राकेश पटेल, जिला मीडिया सचिव सुनील पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, अखिलेश पटेल, विधानसभा सचिव विजय पटेल, जोन अध्यक्ष रामनगर संतोष कुमार पटेल, महेश पटेल, सुनील धीवर सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।




