बंडा से अपने घर वापस जाते समय गांव सैदापुर में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई हुई युवक की मौत।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी
शाहजहांपुर /बंडा
बंडा बाजार से अपने घर वापस लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से जा टकराई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल अवस्था में ग्रामीण उसे बंडा के सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
बंडा के गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी राजाराम का पुत्र दिलीप जायसवाल उर्फ दीपू (35) अपने घर से बंडा बाजार आया था । बंडा से अपने घर वापस जाते समय गांव सैदापुर में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से टकरा गई जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल अवस्था में उसे बंडा के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए उसके शव को लेकर अपने घर चले गए, जहां उसकी मौत से घर में चीख पुकार मची हुई है । भाई संतोष, राजकुमार, रामनिवास, पत्नी अनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है ।




