रामनगर में शिवांश पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन, अब क्षेत्र में ही मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा।
संवाददाता: निलेश पटेल
रामनगर, जौनपुर
रामनगर ब्लॉक मुख्यालय पर स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देते हुए आज पानी टंकी के सामने रामनगर-सेऊर रोड पर शिवांश पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद पटेल रहे, जिन्होंने फीता काटकर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नए पैथोलॉजी सेंटर की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
लैब टेक्नीशियन आशीष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवांश पैथोलॉजी सेंटर में सभी प्रकार की खून, पेशाब, थायराइड, शुगर, लिवर, किडनी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच अत्याधुनिक ऑटोमेटिक मशीनों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य मरीजों को सटीक और विश्वसनीय रिपोर्ट उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी मरीज को जांच के लिए अब दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा। हर जांच सही तरीके से, समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ की जाएगी। उचित शुल्क में गुणवत्तापूर्ण सेवा ही हमारी प्राथमिकता रहेगी।
वहां पर ओमप्रकाश पटेल अध्यापक, विजय पटेल, श्याम सरोज प्रधान , अर्नल अध्यापक, कन्हैया लाल पांडेय, संजय पटेल, के साथ काफी संख्या में लोग रहे उपस्थित।




