Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

संवाददाता: आशीष सिंह 

चोलापुर/वाराणसी

चोलापुर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम एप के माध्यम से युवती की अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने के आरोप में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विशेष राजभर (19) पुत्र छोटेलाल राजभर, निवासी ग्राम खुटहां, दानगंज, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जनशिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी चचेरी बहन की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम के जरिए वायरल की गई। इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 324/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कपिसा मोड़ से आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक एस. आर.गौतम, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल वालजीत सरोज और जितेन्द्र सरोज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!