Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

कोटेदारों का बढ़ा मान, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक: विधायक डॉ. अवधेश सिंह।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिण्डरा, वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े कोटेदारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके कमीशन को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार को पत्र भेजकर इसमें ₹25 प्रति कुंतल अतिरिक्त बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है।

 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोक भवन में ई-पास आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का शुभारंभ करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की रीढ़ रहे कोटेदार अब अन्नपूर्णा भवन संचालक कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था लागू होने से कोटेदारों को सम्मान मिला है और राशन वितरण प्रणाली भी मजबूत हुई है।

पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सोच जनहित और विकास पर केंद्रित है। उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कमीशन बढ़ाए जाने और कोटेदारों का सम्मान बढ़ाने की घोषणा से पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!