Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अनुशासित कार्यकर्ता एवं समर्पित संगठन ही भाजपा की असली ताकत: पूरन।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर

ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे रामपुर, पूर्व सांसद की माता के निधन पर जताया शोक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बोले जनता से संवाद बनाकर रखें कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने गुरुवार को पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता एवं समर्पित संगठन ही भाजपा की असली ताकत है।

 

वह पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी के रोशन बाग स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और उनका मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस दुख की घड़ी में पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। इसके बाद पूरन लाल लोधी संत शिरोमणि रविदास निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित संगठन और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से सतत संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर राजपूत, धर्म विजय गंगवार, वेदांत राजपूत, संजीव कुमार, ऋषभ कश्यप, निखिल कुमार, सतेंद्र पांडेय, सुरेंद्र कुमार लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!