Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

हिस्ट्रीशीटरों की परेड, इंस्पेक्टर ने दी सख्त चेतावनी।

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू 

फूलपुर/ वाराणसी

फूलपुर थाना परिसर में सोमवार को पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराकर उनका सत्यापन किया। इस दौरान उन्हें अपराध से दूर रहकर सामान्य जीवन जीने की हिदायत दी गई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में शासन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशों से अवगत कराया गया।

थाना क्षेत्र में पंजीकृत 49 हिस्ट्रीशीटरों में से 24 थाने पर उपस्थित हुए। पुलिस के अनुसार चार हिस्ट्रीशीटर प्रदेश से बाहर हैं, दो की मृत्यु हो चुकी है तथा दो वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। शेष अनुपस्थित लोगों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

परेड को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सभी हिस्ट्रीशीटर शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी व्यक्ति की किसी अपराध में संलिप्तता पाई गई या अवांछनीय गतिविधियों की सूचना मिली तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। परेड के दौरान सभी हल्का प्रभारी एवं उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!