थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब शस्त्र 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब/शस्त्र विक्रय तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 16.07.2026 को वादिनी द्वारा दी गई तहरीर बावत अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा मना करने पर वादिनी के फोटो,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 357/2026 धारा 69/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । दिनांक 17.07.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम थाना हाजा से रवाना होकर गदियाना चुंगी पर पहुंची तो मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि आपके मुकदमें से संबंधित अभियुक्त अरबाज शहबाजनगर रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास खडा होकर किसी का इन्तजार कर रहा है । प्राप्त सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को शहबाजनगर रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास से पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम अरबाज पुत्र अकरम अली, उम्र करीब 24 वर्ष, नि0मो0 लाल इमली चौराहा बाडूजई प्रथम थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर बताया । पकड़े गये अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 12.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




