Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

लखीमपुर खीरी में पहली बार होगा अनूठा संगीतमय काव्य एकल शो “राम लोटन पागल कर देगा।

संवाददाता: ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी

राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई 2026 को लखीमपुर खीरी में सुप्रसिद्ध कवि एवं मंच संचालक ज्ञान प्रकाश आकुल का बहुचर्चित एकल संगीतमय काव्य कार्यक्रम “रामलीला पागल कर देगा” आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कम्फर्ट इन, लखीमपुर खीरी में सायं 7:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दर्शकों के लिए प्रवेश समय सायं 6:30 बजे निर्धारित किया गया है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में सुप्रसिद्ध कवि ज्ञान प्रकाश आकुल जी, गंगापुत्र मनीष मिश्र जी तथा हर्षित शुक्ल जी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मनीष मिश्र जी ने बताया कि लखीमपुर खीरी में यह अपनी तरह का पहला एकल काव्य शो होगा, जिसमें कविता, संगीत और मंचीय प्रस्तुति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान प्रकाश आकुल जी की प्रस्तुतियां श्रोताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ चिंतन के लिए भी प्रेरित करती हैं। यह कार्यक्रम केवल कविताओं का पाठ नहीं, बल्कि संगीत के साथ एक संपूर्ण सांस्कृतिक अनुभव होगा। ज्ञान प्रकाश आकुल जी ने बताया कि उनकी कविताएं समाज, जीवन, प्रेम, संवेदनाओं और समकालीन विषयों को स्पर्श करती हैं। कार्यक्रम में उनकी चर्चित रचनाओं के साथ लाइव म्यूजिक बैंड “द लास्ट नोट” की प्रस्तुति भी होगी, जो इस आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाएगी।आयोजकों ने साहित्य, कला एवं संगीत प्रेमियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!