Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पिंडरा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने किया पौधरोपण।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा, वाराणसी

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से पिंडरा ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता एवं प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

रविशंकर सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी की जाए। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपने घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सफल हो सकता है। प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर एडीओ प्रशांत शुक्ला, ग्राम प्रधान सुनील सिंह, गजेंद्र, विनोद पांडेय, जेई राजकुमार, लाल बहादुर पटेल, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव, चंदन सिंह, विकास सिंह, इंद्रेश पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!