Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने किया।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला

मड़ियाहूं/जौनपुर

प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन

में रविवार को सुरेरी थाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने किया।

अभियान के दौरान थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह, सुरेरी कस्बा चौकी प्रभारी मनोज राय तथा समस्त पुलिस कर्मियों ने मिलकर थाना परिसर, सुरेरी डम्पिंग यार्ड एवं कस्बा चौकी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब 900 पौधे रोपे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी आधारशिला हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।

क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। सभी नागरिकों की सहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव तत्पर है। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनअभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!