Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

8 जुलाई से कक्षा 1-8 के विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे, जर्जर भवनों में बच्चों को न बैठाने के निर्देश।

जौनपुर 

मौसम सामान्य होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था 8 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। आदेश के अनुसार विद्यालयों का संचालन प्रातः 8ः00 बजे से अपराह्न 2ः00 बजे तक किया जाएगा। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना/योगाभ्यास सुबह 8ः00 बजे से 8ः15 बजे तक तथा मध्यावकाश सुबह 10ः30 बजे से 11ः00 बजे तक रहेगा।   जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी शिक्षक शिक्षण अवधि प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व विद्यालय में उपस्थित होंगे तथा शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट तक विद्यालय में रुककर आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे। आदेश का सभी विद्यालयों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।     इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों से विशेष अपील करते हुए निर्देशित किया है कि यदि किसी विद्यालय का भवन जर्जर अथवा असुरक्षित स्थिति में है, तो उसमें किसी भी परिस्थिति में बच्चों को न बैठाया जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे भवनों का उपयोग तत्काल बंद किया जाए और सुरक्षित स्थान पर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!