छात्र मोहम्मद जावेद ने राष्ट्रीय परीक्षाओं में लहराया परचम, जे.एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का बढ़ाया मान।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
सीतापुर के जे.एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी.फार्म (2022–26) के छात्र मोहम्मद जावेद ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं और विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
शैक्षणिक सत्र 2025–26 के बी.फार्म अंतिम वर्ष की मेरिट सूची में मोहम्मद जावेद ने टॉप-10 मेधावी छात्रों में चौथा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने CUET-PG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3, GPAT 2026 में AIR 21, NIPER JEE 2026 में AIR 336, IIT (BHU) प्रवेश परीक्षा में रैंक 36 प्राप्त की, जबकि GATE 2026 परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।
इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह, डायरेक्टर डॉ. भूमिका योगी एवं डॉ. सुजीत गुप्ता ने मोहम्मद जावेद को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जावेद की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संस्थान के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




