यूपी
महराजगंज: महाविद्यालय परिसर में कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी, पास में मिला देसी तमंचा।

संवाददाता: इबरार पठान
महराजगंज
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भलुहि स्थित विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को एक कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास से एक देसी तमंचा मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि मृतक महाविद्यालय के कौशल विकास योजना अनुभाग में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।




