यातायात पुलिस रामपुर द्वारा वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
यातायात पुलिस रामपुर द्वारा वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया रामपुर पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस रामपुर द्वारा थाना टांडा क्षेत्र में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। साथ ही सभी से सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण वाहन संचालन करने की अपील की गई।




