यूपी
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा डीवी/पीएसटी परीक्षण ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्म0गण के साथ की गई गोष्ठी।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा डीवी/पीएसटी परीक्षण ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्म0गण के साथ की गई गोष्ठी आज दिनांक 14.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) भर्ती के अभिलेख सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में परीक्षण ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर ब्रीफ किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये




