Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राम सकल पटेल बने भाजपा काशी क्षेत्र वाराणसी के नए जिलाध्यक्ष, संगठन में हर्ष।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए राम सकल पटेल को काशी क्षेत्र, वाराणसी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

राम सकल पटेल लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए जाने जाते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना तथा केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नियुक्ति के बाद जिला कार्यालय पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव से आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!