नैमिषारण्य में “नैमिष पुलिस ऑफिसर्स स्टे” गेस्ट हाउस बनकर तैयार, एसपी ने टीम को किया सम्मानित।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
जनपद सीतापुर के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल नैमिषारण्य धाम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों के ठहरने के लिए बनाए गए “नैमिष पुलिस ऑफिसर्स स्टे” गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
बुधवार को पुलिस कार्यालय सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने निर्माण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य को समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पूरा कराने पर प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा, थानाध्यक्ष नैमिषारण्य नवनीत मिश्रा और हेड कांस्टेबल याकूब को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नैमिषारण्य आने वाले वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस परिवार को इस गेस्ट हाउस से बेहतर सुविधाएं मिल




