गोदाम घाट पुल का भूमिपूजन, विधायक डॉ. आर.के. पटेल बोले – “अब विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी”।

संवाददाता: आशीष सिंह
मड़ियाहूं, जौनपुर
मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए वर्षों से प्रतीक्षित ठाठर गोदाम घाट पर बहुप्रतीक्षित पक्के पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता का उत्साह देखने लायक रहा। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि यह पुल केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुल बनने से आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों को बरसात के दिनों में आवागमन की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। किसानों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों के लिए यह पुल जीवनदायिनी साबित होगा।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और बेहतर सड़क संपर्क के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा और अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल,राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, डॉ ज्ञानप्रकाश सिंह, राजनाथ पटेल,उदय प्रताप पटेल, पूर्व प्रधान मुन्ना पटेल, प्रदीप पटेल, योगेंद्र पटेल, चंद्रशेखर पटेल, दिनेश यादव सहित भाजपा एवं अपना दल (एस) के पदाधिकारी,डी पी एम ब्रिज कारपोरेशन जे पी गुप्ता, मायाशंकर पाण्डेय, रजत सिंह,आर के सिंह तोमर सहायक अभियंता, रबिकेश कुमार यादव अवर अभियंता,कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।




