Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राजगढ़ के नदिहार गाँव के पास रेलवे पुलिया के नीचे, अज्ञात व्यक्ति का मिला शव पुलिस पहचान में जुटी ।

मिर्जापुर 

राजगढ़ थाना क्षेत्र के चुनार,चोपन रेल मार्ग पर स्थित नदिहार गाँव के पास रेलवे पुलिया के नीचे सोमवार के सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पहचान के लिए सोशल मीडिया पर व्यक्ति का फोटो प्रसारित कर दिया जिससे लोग उसे पहचान सके।

सोमवार की सुबह जब लोग शौच करने के लिए जा रहे थे तो पटेल नगर मार्केट के उत्तर तरफ रेलवे लाइन में बनी पलिया में एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा जिसके मुख से खून निकल रहा था और पास में कुछ दवाइयां विखरी हुई पड़ी थी लोगों ने इसकी सूचना राजगढ़ थाने को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पहचान करने की कोशिश की मगर मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिसके कारण पुलिस तुरंत पहचान नहीं कर पाई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया। संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक रेलवे पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव का पहचान नहीं हो पाया है। शव की पहचान के लिए, पंचनामा करवा, शव को मोर्चरी हाउस मीरजापुर रखवा दिया गया है और आसपास के क्षेत्र में शव मिलने की सूचना प्रसारित कर दी गई है। उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम की बाद पता चल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!