यूपी
रामपुर अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा गंगा दशहरा मेले के व्यवस्था का जायज़ा लिया।

संवाददाता : शारिक खान
रामपुर
रामपुर अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा गंगा दशहरा मेले के दृष्टिगत थाना पटवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जौलपुर कोसी नदी पर आयोजित मेले का भ्रमण कर पुलिस प्रबन्ध/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, नदी घाटों पर सुरक्षा प्रबंध एवं महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया । मेले के निरीक्षण उपरांत महोदय द्वारा थाना पटवई का निरीक्षण भी किया गया निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए




