जिला विकास अधिकारी ने धनसिरिया गौशाला का किया औचक निरीक्षण।

मिर्जापुर
विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत धनसिरिया में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण करने शुक्रवार के शाम सात बजे के लगभग पहुंचे जिला विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने गौशाला की मौजूद व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।
सर्वप्रथम पहुचकर गौवंशों के रखरखाव की जानकारी ली गई।गौवंशों के रखरखाव व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताता। और कहा गौवंशों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। और गौशाला में मुक्मल साफ़ – सफाई देख खुशी जाहिर किया। गौशाला में उपस्थित कुल 102 गौवंश के लिए खाने के लिए सैकड़ों कुंतल भूसा, नमक, हरा चारा , पानी पिने के लिए बोरवेल से निकलते ताजे पानी की भरपूर व्यवस्था पाई गई। वही जिला विकास अधिकारी गौशाला में पडें दो बीमार पशुओं को देखकर नाराजगी जाहिर किया। तत्काल में पशु चिकित्साधिकारी अग्रेश यादव को सूचित कर इलाज करने लिए कहा।
और निरीक्षण के दौरान गौशाला में मौजूद कर्मचारियों से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने की चर्चा किया। और कहा कि शासन के मंशा अनुरूप गौवंशों की सुरक्षा, देखभाल में प्राथमिकता लाया जाए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जनमेजय सिंह, ग्राम सचिव राहुल, व गौ टेकर,अन्य संबंधित मौजूद रहे।




