Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।

मिर्जापुर

देश में डीजल पेट्रोल गैस की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और वर्तमान सरकार के खिलाफ जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के युवाओं मजदूरो गरीबों को काफी परेशान कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण डीजल पेट्रोल गैस के दाम बढ़े हैं इसके दाम बढ़ जाने के कारण किसान व्यापारी ट्रांसपोर्टर खासकर गरीब वर्ग का व्यक्ति काफी परेशान हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार युद्ध का झूठ हवाला देकर लोगों को गुमराह कर रही है जिसके चलते महंगाई बढ़ी है और लोग परेशान हैं।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को बढ़ावा देने के लिए गरीब जनता का शोषण कर रही है भाजपा की नीति ही आम जनता के विरुद्ध है यह सरकार किसानों मजदूरों व्यापारियों किसी का भला नहीं चाहती है।

धरने में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपचंद जैन शकील अहमद दुर्गा प्रसाद प्रमोद गुप्ता विवेक सिंह रितेश मिश्रा सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!