Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
बिहार

BPS पब्लिक इंग्लिश स्कूल में विश्व मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया, मातृ शक्तियों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत ।

बिहार 

BPS पब्लिक इंग्लिश स्कूल में शनिवार को विश्व मातृ दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत *सभी माताओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत* से हुई। इसके बाद उपस्थित मातृ शक्तियों ने एक साथ *दीप प्रज्वलित कर* कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‘मां संसार का सबसे सुंदर उपहार’ – निदेशक विजय कुमार पटेल

विद्यालय के निदेशक *विजय कुमार पटेल* ने भारी संख्या में उपस्थित मातृ शक्तियों का अभिनंदन करते हुए कहा, “संसार का सबसे सुंदर उपहार मां होती है। हमें मां का प्रत्येक दिन सम्मान करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।”प्रेम बना रहे इसलिए भगवान ने मां को बनाया’ – गुड़िया देवी कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की व्यवस्थापिका *गुड़िया देवी* ने किया। उन्होंने कहा, _”संसार में प्रेम बना रहे, इसलिए भगवान ने मां को बनाया। आज इस अवसर पर उपस्थित सभी मातृ शक्तियों के त्याग, समर्पण और गरिमा को मैं नमन करती हूं।” माताओं के लिए हुईं मजेदार प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम में उपस्थित माताओं के बीच म्यूजिकल चेयर, पासिंग द बॉल, गेस द सॉन्ग, थ्रोइंग द बॉल जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली माताओं को विद्यालय की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित  किया गया।

अंत में सभी माताओं को उपहार देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी मातृ शक्तियों को उपहार भेंट कर सम्मानित* किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!