Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महिला पत्रकार को हाथ पैर मुंह बांधकर झाड़ी में फेंका पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश ।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट 

मिर्जापुर 

मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरेरी करौंदा के बीच में गरेरी पुलिया के पास एक महिला को हाथ पैर मुंह को बांधकर उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर झाड़ी में फेंका गया था बारात से लौट रहे बारातियों ने देखा तो राजगढ़ पुलिस को सूचना देकर उसे एंबुलेंस से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया पुलिस ने उसका नाम पता पूछ कर परिवार वालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौदा गरेरी पुलिया के पास मंगलवार की रात्रि एक महिला की हाथ पैर मुंह को बांध कर पेट्रोल डालकर झाड़ी में फेंका गया था शायद वारदात करने वाले लोगों को जलाने का मौका नहीं मिला इसलिए उसे छोड़कर भाग गए ।महिला की सांस तनिक तनिक चल रही थी की उसी रास्ते से बारात करके कुछ व्यक्ति आ रहे थे उनकी नजर झाड़ी में महिला पर पड़ी तो वे हिम्मत करके महिला के पास गए तो महिला को बांधकर पेट्रोल डालकर फेंका गया था जैसे ही बारातियों ने देखा कि महिला की सांस चल रही है उन्होंने तुरंत महिला के हाथ पैर और मुंह के कपड़े छोड़ें जिससे तेज पेट्रोल की बदबू आ रही थी उसके बाद उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने महिला को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज हुआ पुलिस ने उसका पता पूछ कर घर वालों को बुलाया ।पता करने पर महिला का नाम सरिता सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम दीक्षितपुर थाना अदलहाट बताया घर वालों ने बताया कि 30 तारीख को घर से बिल्डिंग मटेरियल खरीदने के लिए निकली थी तब से वह घर नहीं पहुंची महिला पेशे से यूट्यूबर पत्रकार है। लोगों का कहना है कि किसी मामले की खुलासा करने के कारण दबंगों ने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया होगा।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि महिला अदलहाट थाना क्षेत्र की थी इसलिए मामले को अदलहाट थाना क्षेत्र को दे दिया गया वहीं इस मामले की जांच और कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!