Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र , गेहूं क्रय केंद्र में व्यवस्थाओं की पड़ताल व स्कूल की पढ़ाई को परखा।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट 

मिर्जापुर 

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को लहंगपुर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वयं के लिए सर्दी ज़ुकाम का दवा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। लालगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ संजय सिंह व डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र पर प्रतिदिन 40 से 45 मरीजों की ओपीडी संचालित हो रही है, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे व हाईवे से गुजरने वाले राहगीर भी शामिल रहते हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के 36 गांवों के मरीज नियमित रूप से उपचार के लिए पहुंचते हैं।यहां बुखार, पेट दर्द, हाईपरटेंशन, डिलीवरी तथा बच्चों के सर्दी-जुकाम का उपचार किया जाता है। 24 घंटे डिलीवरी की सुविधा के साथ छह बेड की व्यवस्था उपलब्ध है। आईपीएचएस मानकों के अनुरूप सुविधाएं एवं एआरबी की सेवा भी संचालित है। निरीक्षण के दौरान तीन मरीज भर्ती पाए गए, 21 वर्षीया सोनी, 22 वर्षीया राधा का उपचार किया जा रहा था।

इसके पहले जिलाधिकारी ने पगार साधन सहकारी समिति लहंगपुर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की।‌ यहां 931. 50 क्विंटल खरीद किया गया है। शनिवार को दो किसानों से60 क्विंटल गेहूं खरीदी की गई।

इसके बाद खजूरी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।जहां पठन-पाठन की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!