Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मनीष सिंह हत्याकांड की सूचना पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जौनपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा, वाराणसी

फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में हुई मनीष सिंह की निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जौनपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

जिलाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। संतोष सिंह ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए।

यह हृदयविदारक घटना समाज को झकझोर कर रख दिया है, हमारा संगठन पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है, हर तरह से सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से वार्ता कर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षत्रिय महासभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान उनके साथ संगठन के कई पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने संगठन के सहयोग के लिए आभार जताया। क्षेत्र में मनीष सिंह की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!