वाहन के धक्के से संगीत शिक्षक की मौत घर में छाया मातम।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
जनपद के राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी सरसों गांव के पास शुक्रवार की भोर 5:00 बजे एक बारात से कार्यक्रम देकर मोटरसाइकिल से लौट रहे संगीत शिक्षक को एक वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गिर कर घायल हो गए और एक घंटे तक इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मड़िहान थाना क्षेत्र के शोभी गांव निवासी सर्वेश कुमार सिंह 34 वर्ष पुत्र आद्या प्रसाद सिंह संगीत में ढोलक मास्टर थे शुक्रवार की भोर में चुनार स्थित एक बारात में संगीत का कार्यक्रम देकर लौट रहे थे जैसे ही वह राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पहुंचे एक अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया जिससे वे लहू लुहान होकर गिर गए और एक घंटे तक उसी जगह तड़पते रहे एक घंटे बाद किसी राहगीर ने देखा तो पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से उन्हें राजगढ़ अस्पताल पहुंचवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने घर का कमाऊ पुत्र था उसकी मृत्यु हो जाने से घर में मातम छा गया है और संगीत प्रेमियों को उनके चले जाने से काफी धक्का पहुंचा है क्योंकि वह घर पर संगीत सिखाने वाले बच्चों को सीखाते भी थे।
इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है 1
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




