कार से धक्के के बाद आक्रोशित मनबढ़ों ने युवक की पीट कर की हत्या गांव में तनाव, फोर्स तैनात।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा वाराणसी
फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा (घमहापुर) में बीती रात अपने कारखाने से घर जा रहे 36 वर्षीय युवक मनीष सिंह के कार से महिला को धक्का लगने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने 8 नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव को ऐतिहात के तौर पर कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।
बताते है कि भरथरा गांव निवासी मनीष सिंह पुत्र स्व0 गुलाब सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित दोना पत्तल के कारखाने से रात्रि 10बजे के लगभग कार से घर लौट रहे थे। गांव में जाते समय गांव की एक महिला बिंदु देवी पत्नी सुरेंद्र प्रजापति को कार से धक्का लग गया। जिसके कारण उसके पैर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई। ग्रामीण घटना के बाद मनीष को घेर लिया और तू तू मैं मैं के बीच कुछ मनबढो से उसकी पिटाई शुरू कर दी। कोई लाठी डंडे से तो कोई पास रखे ईट पत्थर से उसके ऊपर हमला कर दिया। घटना की जानकारी उसके घर पहुची तो परिजन मौके पर पहुच गए और मरणासन्न अवस्था मे पहले पीएचसी बसनी ले गए, जहां गंभीरावस्था को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर एडीसीपी नृपेंद्र कुमार, कार्यवाहक एसीपी अंजनी रॉय,इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह व बड़ागाँव प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुचे। गाँव का मामला होने के साथ हत्या की घटना के चलते अन्य थानों के थाना प्रभारी के साथ पीएसी भी गांव में तैनात कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 8 नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अनेक धाराओ में मुकदमा दर्ज किया। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को शिवपुर मर्चरी हाउस में ही रखवा दिया।
गांव में तनाव के स्थिति को देखते हुए फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात कर दी गई। वही हर आने जाने वालों पर पुलिस नजर रखने के साथ पूछताछ कर रही थी। गांव में बाहरी भीड़ न जुट पाए इसको लेकर पुलिस सक्रिय दिखी। वही घटना के बाद गांव में सन्नाटा दिखा। मृतक के घर पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वही रिश्तेदारों व शुभचिन्तको की भीड़ रही।
इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा अरुण कुमार सिंह के तहरीर पर 8 अज्ञात व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अनेक धाराओ में मुकदमा दर्ज कर 11 लोगो को पुलिस हिरासत में लेकर आरोपितों के तलाश में जुटी हुई है।




