Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

शिलापट्ट पर नाम न होने से अधिकारियों पर भड़के विधायक।

संवाददाता: दिनेश पटेल 

मिर्जापुर

मिर्जापुर जनपद की मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल का उद्घाटन के शिलापट्ट पर फोटो और नाम न रहने पर अधिकारी पर भड़क गये. धमकी देते हुए कहा जिसको लिख देता हूं उसको ब्रह्मा भी नहीं बचा सकते.हमको हल्के मत लिया करिये हम वह विधायक नहीं है,पहले किसी को लिखता नहीं हूं,।जिलाधिकारी के सामने कह रहा हूँ आधा तहसील हमारा भी है.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मिर्जापुर जिले के मड़िहान विधानसभा के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है विधायक एक अधिकारी पर भड़क रहे हैं और धमकी देते हुए कह रहे हैं हमको हल्के में मत लिया करिए हम व विधायक नहीं है,हम जिसको लिख देता हूं उसको ब्रह्मा भी नहीं बचा सकते, मैं पहले किसी को लिखता नहीं हूं, मैं जिलाधिकारी के सामने कह रहा हूं आधा तहसील हमारा भी है.

दरअसल चुनार तहसील में 2.28 करोड़ से बने निबंधक कार्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवींद्र जायसवाल शुक्रवार को करने पहुंचे थे. उद्घाटन समारोह में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी पहुंचे थे. उद्घाटन के शिलापट्ट पर मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ,चुनार विधायक अनुराग सिंह का नाम फोटो था मगर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का नाम फोटो नही था.इसलिए वह नाराज होकर सब रजिस्टार दीपक जायसवाल पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिला अधिकारी अजय कुमार सिंह के सामने भड़क गए. हालांकि नाराज होने के बाद आनन फानन में अधिकारियों ने शिलापट्ट पर प्रिंट निकलवा कर फोटो और नाम चिपका दिया फिर उद्घाटन कराया.।

दरअसल मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ ब्लॉक के 36 ग्राम ग्राम पंचायत चुनार तहसील में आती हैं इतना ही नहीं नारायणपुर ब्लाक के और जमालपुर ब्लॉक की कुछ गांव जो मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं पर उसका तहसील चुनार पड़ता है इस अधिकार से विधायक ने अपना हक जताया कानूनी रूप से उनका कहना ठीक था कि मेरा फोटो और नाम न लिखकर मेरे विधानसभा के लोगों के साथ मजाक किया गया है। हालांकि अधिकारियों ने विधायक की नाराजगी को समझा और आनंन फानन में उनका नाम और फोटो लगाया गया पर विधायक का इस तरह से नाराज होना भी जनता को समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि चुनार तहसील चुनार विधानसभा में पड़ता है इसलिए मड़िहान विधायक को नाराज नहीं होना चाहिए था हालांकि जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मामले को सुलझा लिया जनता उनकी सूझबूझ की सराहना कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!